Facebook Badge

Friday, May 30, 2008

Tuesday, April 29, 2008

लोकसभा की बत्ती गुल!!

कल लोकसभा की बत्ती बुझ गयी, वो भी बुझाइ गयी स्पीकर साहब द्वारा अब इन सोमनाथजी को कोई बताये कि बत्ती बुझाने से बच्चे तो डर सकते हैं, हमारे माननीय सांसद नहीं.

वैसे क्या आपको लगता है, कि प्रधानमंत्री को विपक्ष के सवालों का जवाब देने कि बजाय ऐसी बच्कानी हरकतो से विपक्ष चुप हो जायेगा?

और क्या शोर मचाने वाले सांसदो को चियरलीडर की उपाधी देना उनका मजाक उडाना नहीं है? चाहे चियरलीडर मसले पर आपका पक्ष कोई भी हो लेकिन एक मुद्दा उठाने वाले का उसी मुद्दे को लेकर चिडाना, लोकसभा के सभापती को तो शोभा नहीं देता है,

अगर आपको लगता है कि आप संसद को नहि चला पा रहे तो किसी और को ये जिम्मेदारी दीजिये लेकिन कम से कम सांसदो का और संसद का इस प्रकार मजाक मत बनाइये।

Sunday, April 27, 2008

हरभजन सिंह को सजा मिले!

आखिर हरभजन सिहं को समझ आ ही गया कि अगर एक ही गलती को बार बार किया जायगा तो फिर देश वासी भी उनके साथ खडॆ नहीं होंगे.
दरअसल आस्ट्रेलिया में जो कुछ हरभजन ने किया था वो भी इतना ही शर्मनाक था जो उन्होने भारत में श्रीसंत के साथ किया, लेकिन उस समय वो देश के लिये खेल रहे थे और जो आरोप उन पर लगाये गये थे वो उनके साथ साथ देश के ऊपर लगे थे और इसीलिये सारा देश ये जानते हुए भी कि वो गलत हैं उन्के साथ खडा था.
और आज हर देशवासी चाह्ता है कि हरभजन को उनके गलत व्यव्हार की सजा मिले.
sanjayrkablog.blogspot.com

Saturday, April 26, 2008

जेन्टलमैन शेम !

आज आखिर वहि हुआ जिसका जिक्र मैने अपनी पिछ्ली पोस्ट मे किया था.आज आखिर IPL ने देश के क्रिकेट, क्रिकेट के खिलाडिओ और उसे चाहने वालो को बाट ही दिया.
आज देश के लोगों ने क्रिकेट के मैदान पर जो देखा वो IPL कि सोच का परिणाम था, IPL का मकसद सिर्फ यही है कि अपने पृ्तिद्वव्न्दी ICL को नाकामयाब करने के लिये देश के लोगों कि भावनाओं को भड़काओ और उन्हें शहरों के नाम पर बांटो.
आज लोगों नें देखा कि कैसे राष्टीय टीम के दो वरीष्ठ खिलाड़ी हार और जीत के मसले पर मैदान पर ही आपस में उलझ गये और उसके बाद जो हुआ कम से कम क्रिकेट के मैदान पर ऐसा देखने को आज तक नहीं मिला था, ये वाकइ शर्मनाक था, और क्या इसके बाद आप उम्मीद कर्ते हैं कि स्टेडियम मैं बैठे दर्शक अपने शहर की टीम को लेकर आपस मैन नहीं उलझेंगे?
क्या अभी भी आपको लगता है कि IPL राज ठाकरे कि MNS से अलग है??

Friday, April 25, 2008

आज हिन्दी आफ लाइन टाइपिग के लिये एक टूल मिल ही गया.धन्यावद उन्मुक्त जी!
अब बिना आन लाइन हुए अपने विचार लिख कर उन्हे जब चाहे एक पोस्ट अप्ने ब्लोग पर डाल सकते है.
कैफेहिन्दी एक ऐसा ही टूल है, इसे आप www.cafehindi.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते है.
एक बार फिर से उन्मुक्त जी का धन्यावाद!

Sunday, April 20, 2008

कल अपने ब्लॉग रुपेश श्रीवास्तव जी की टिप्पणी देख कर दिल बहुत खुश हुआ। लगा जैसे किसी ने कहा हो "बहुत बढिया " । लगा जैसे ने और लिखने की प्रेरणा दे दी हो।

एक बात पूछना चाहता हूँ की क्या हिन्दी मैं ब्लॉग लिखने के लिए कोई ऑफ़ लीन टूल भी उपलब्ध है? यदि आप कोई बता सकते हो टू बहुत अच्छा होगा क्योंकि मैं ऑनलाइन रह कर काम नहीं कर सकता। टू अपने विचार ऑफ़ लीन लिख कर जब ऑनलाइन होऊंगा टू उन्हें पुब्लिश कर दूँगा। इसके लिए अग्रिम धन्यवाद।

Friday, April 18, 2008

देश को बाँटती आई पी एल

इंडियन प्रिमिएर लीग जिसे क्रिकेट का कर्मयुध कहा जा रहा है, क्या ऐसा नही लगता का ये देश के लोगो को अलग अलग भाग मैं खड़ा कर रही है? यदि इसके टीवी विज्ञापन को देखे तो पता चलता है की ये हमें क्या संदेश देना चाह रहे हैं।
एक सरदार लड़का जो पंजाब की टीम का समर्थक है, राजस्थान के एक बुजुर्ग को बस मैं इसलिए सीट नहीं देता क्योंकि वो राजस्थान की टीम का समर्थक है या कहें की वो राजस्थान का समर्थक है।

अभी तक जो काम राज ठाकरे कर रहे हैं अब उसको पूरे देश मैं फेलाने का काम ये कर रहे हैं। मैं मानता हूँ खेल मैं टीम का समर्थन करना कोई बुरी बात नही है। पर यदि इस विज्ञापन में सरदार लड़का राजस्थान का समर्थक और राजस्थान का आदमी पंजाब का समर्थक दिखाया जाता तब भी ये बात समझाई जा सकती थी और इससे राष्ट्रिय एकता का भी सन्देश मिलता।

दूसरी या तीसरी बार ब्लॉग लिखा रहा हूँ, कई दिनों से ये विज्ञापन दिल में खटक रहा था लिखने का मन था पर वक्त नहीं मिलता था। आज हमारे यहाँ नगर पालिका चुनाव की छुट्टी थी और घर पर बैठा टीवी के चंनल सर्फ़ करते करते MTV पर टिकर में एक संदेश दिखा "क्या IPL राज की MNS से अलग है?" बस सोचा आज लिख हे दूँ और लिख दे ये पोस्ट।

क्या आपको भी ये बात कुछ अजीब सी लगती है तो जरूर लिखे अपने दिल की बात.